गुरुवार, 30 जुलाई 2015

मधुमेह (डाइबिटीज़) होने पर सरल घरेलू उपाय अपनाएं , स्वस्थ रहें ।



www.blogvarta.com



मधुमेह (डाइबिटीज़)   होने पर सरल   घरेलू उपाय अपनाएं , स्वस्थ रहें । 

आज विश्व  में लगभग २० करोड़ लोग मधुमेह  से पीड़ित है , जिसमें से 5 करोड़ लोग भारत में ही डाइबीटीज़ से पीड़ित है। अगर इस रोग को कंट्रोल ना किया जाय तो इसका असर किडनी , आँख , हार्ट , और ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। 

क्या है मधुमेह ( डायबिटीज़ ) ? 

यह रोग किसी वाइरस या कीटाणु के कारण नहीं होता। हम जो भी भोजन करते है वह हमारे शरीर में जाकर सबसे पहले स्टार्च में बदलता है ,  फिर स्टार्च ग्लूकोज  में बदलता है ,जिसे शरीर की  सभी कोशिकाओं   में  पहुंचाने  का काम इन्सुलिन के द्वारा किया जाता है। उदर के बांयी ओर आमाशय ( स्टमक ) के ठीक नीचे पेन्क्रियाज होता है। इसी में इन्सुलिन बनता है। मधुमेह के  रोगी को इन्सुलिन हार्मोन  बनना बंद या कम हो जाता है जिससे शरीर में ग्लूकोज ( शक्कर ) की मात्रा  कम हो जाती है। इन्सुलिन के आभाव शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है और समस्त मेटाबलिज़म सिस्टम अस्त व्यस्त हो जाता है , रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। 

मधुमेह ( डाइबिटीज़ ) के लक्षण -

  1. बहुत अधिक भूख  लगना।
  2. बहुत  अधिक नींद आना। 
  3. बार बार पेशाब आना। 
  4. गला सूखना व बार -बार प्यास लगना।
  5. शरीर के कुछ भागों में झनझनाहट होना। 
  6. चोट लगने पर घाव का बहुत देर से भरना। 
  7. आँखों में धुंधलापन होना। 
  8. वजन में कमी होना। 
  9. शरीर का तापमान कम होना। 
  10. हर समय कमजोरी और थकान होना।



  मधुमेह ( डाइबिटीज ) को नियंत्रित करने के घरेलू  उपाय 

  1. काले जामुन मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।  इससे ब्लड  में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है।
  2. एक ग्राम दालचीनी को एक महीने तक लगातार इस्तेमाल करें ,इससे ब्लड शुगर कम होने के साथ - साथ 
  3. वजन भी कम होगा।
  4. 10 ग्राम आँवले के जूस में लगभग 2  ग्राम हल्दी पाउडर मिलाकर नित्य लें। 
  5. करेले को अपने भोजन में शामिल कीजिये। करेले में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह रक्त 5 -   में ब्लड शुगर की मात्रा को कम करता है।
  6. खीरा, करेला व टमाटर का रस निकालकर सुबह खाली पेट नित्य लें। बहुत जल्दी शुगर कंट्रोल होगा।
  7. मेथी दाना भिगाकर  अंकुरित कर लें , रोज इसे अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। हैदराबाद पोषण विज्ञानं संस्थान   के वैज्ञानिक टी. सी.रघुराम के अनुसार मेथी के बीज का चूर्ण एक से दो चम्मच  खाना खाने के 10 से 20  मिनट पहले मट्ठे या पानी के साथ लेने से विशेष लाभ होता है। 
  8. मधुमेह के रोगी को लोकी ,परवल , पालक, मेथी ,तोरई ,अमरुद व पपीता आदि फल व सब्जियो का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
  9.  सोयाबीन व उससे बने पनीर, दूध, लस्सी का प्रयोग करें। सोयाबीन में उपस्थित प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेड मधुमेह के रोगियों के लिए श्रेष्ठतम औषधि है। सोयाबीन के प्रयोग से पेशाब में शुगर बहुत तेजी से कम होती है। 
  10. गिलोय के पत्तों का रस,चूर्ण या गोली ( गिलोय घनवटी नाम से पतंजलि उत्पाद ) प्रतिदिन भोजन से पूर्व लें। यह ब्लड शुगर के लेबल को कम करती है।
  11. 6  बेल के पत्ते, 6  नीम के पत्ते ,6 तुलसी के पत्ते , 6 बैगनबेलिया के पत्ते और ३ कालीमिर्च को पीसकर खली पेट पानी के साथ लें। इसके आधे घंटे तक कुछ ना खाएं। इसके नियमित सेवन से शुगर प्रायः खत्म हो जाती है।
  12. गेहूं ,चावल ,बाजरा व साबूत मूंग 5 ०० - 5 ०० ग्राम सेक कर दलिया बना लें। इसमें 20 ग्राम अजवाइन व 50 ग्राम सफ़ेद तिल मिला लें। 150 ग्राम दलिया लगभग 400 ग्राम पानी में पकाएं। इसमें अपनी इच्छानुसार सब्जियां ,हरा धनिया  अदरक ,लहसुन आदि मिलाएं। एक महीने तक लगातार इसे सेवन करें। चमत्कारिक लाभ होगा। 

मधुमेह (डायबिटीज ) के रोगी के लिए योग व आसन 

प्राणायाम -   

मधुमेह के रोगी को पैदल घूमना आवश्यक है। साथ में योग व प्राणायाम करें।  भ्रास्तिका कपालभाति ,बाह्य , उज्जायी , अनुलोम विलोम , भ्रामरी ,उद्गीत व ध्यान प्राणायाम करें। ( इसके लिए मेरे  ब्लॉग की पोस्ट  "उत्तम स्वस्थ का आधार प्राणायाम '' पढ़ सकते हैं। ) 

आसन -

मधुमेह के रोगी को मंडूकासन  3  से 21  बार तक अपनी क्षमतानुसार करना चाहिए। इसके अतिरिक्त शंशकासन , वकासन,  भुजांगासन।, अर्धमत्स्येन्द्रासन  आदि आसान अपनी क्षमतानुसार धीरे - धीरे कर सकते हैं। 

एक्यूप्रेशर -

कनिष्ठा  अंगुली के   एक अंगुल नीचे मधुमेह के पॉइन्ट को  कम से कम  5 मिनट तक दोनों हाथों में  दबाएं। इसके बाद हाथों के बीचों बीच किडनी का पॉइन्ट भी दबाएं। इससे नुकसान तो कुछ भी नहीं है। जब भी खाली पेट  हों इन पॉइंट्स को दबा सकते हैं।

चमत्कारिक मधुमेह अवरोधी आहार योजना 

प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डाक्टर नागेन्द्र कुमार नीरज जी के अनुसार -- नाश्ता ----- 

प्रातः काल एक नीबू व 200 मिली लीटर मेथी का पानी ( रात को २०० मिली लीटर पानी में २० ग्राम मेथी दाना भीगा दें, प्रातः छानकर पी लें।  )  मेथी दाने को अंकुरित करके खा लें। नित्य क्रिया से निवृत होकर योग व प्राणायाम करें तथा शक्ति के अनुसार टहलें। फिर नीम के 6  पत्ते  बेल के 10  पत्ते या 10 तुलसी के पत्ते , सफ़ेद फूल वाले सदाबहार के 6  पत्ते ,  इन सबको पीस कर या चबा कर खाने के बाद दही या एक गिलास लस्सी पीयें।

ढाई घंटे बाद आधा कप करेले का रस व अंकुरित दालों का नाश्ता करें। इसके साथ 5 या 6  लहसुन की कली भी लें , नाश्ता में कभी  पॉप कॉर्न , मूंग फली  , हाथ से  कुटा चिउड़ा भी ले सकते है। 

दोपहर का भोजन ---

दोपहर के भोजन में जों  , चना, मसूर , मोठ ,गेहूं ,ज्वार , राजमा , बाजरा , सोयाबीन , अरहर, कुल्थी , मटर , लोबिया , उडद और ग्वार को समान मात्रा में मिलाकर पिसायें तथा इसकी रोटी लें।  इन दालों और फली वाले आहार में एक विशिष्ट प्रकार का ग्लेक्टोमेनेस  फाइबर पाया जाता है जो आतों की  शर्करा रोकने की गति को बहुत धीमा कर देता है। जिसके कारण ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ पाता। 2 से 3 रोटी , २५० ग्राम उबली सब्जियां , सलाद 200  ग्राम , दही 100 ग्राम, अंकुरित मेथी 15  ग्राम , धनिया ,पोदीना , लहसुन  टमाटर आदि की चटनी तथा भोजन के 10  मिनट पूर्व 10 ग्राम मेथी का चूर्ण लें। 

दोपहर के बाद--

जामुन की गुठली का चूर्ण डेढ़ चम्मच तथा एक गिलास छाछ , पपीता , अमरुद ,आलूबुखारा , जामुन स्ट्रॉबेरी आदि खट्टे व कम मीठे फल ,शलजम ,ककडी ,टमाटर आदि मिलाकर या अकेले ही ले सकते हैं।  मात्रा ---- 250 से 300  ग्राम तक। 

रात्रि कालीन भोजन --

प्रत्येक भोजन में खाने से  10  मिनट पूर्व 10 से 15 ग्राम मेथी का चूर्ण अवश्य लें। इसके बाद दोपहर के भोजन की तरह  ही  भूख व इच्छानुसार अंकुरित अनाज व  फल, सब्जियां लें। जामुन व जामुन की गुठली में , करेले में , शलजम , सलाद  के पत्ते ,  लौकी  , खीरा , सदाबहार , नीम , तुलसी और सदाबहार के पत्तो में प्राकृतिक  इन्सुलिन की ही तरह शुगर  नाशी रसायन पाया जाता है जो ब्लड  में शुगर को नियंत्रित करता है।     

इस दिनचर्या को अपना कर  अनगिनत लोग स्वयं को स्वस्थ बना चुके हैं। आप भी इसका  चमत्कारिक लाभ उठायें। 

नोट -- आयुर्वेदिक  घरेलू वस्तुओ से साइड इफेक्ट  के बराबर होते है फिर भी कोई चीज आपको सूट न करती हो तो उसका उपयोग  करें।
            

            

                               
        
                                                        
           

रविवार, 19 जुलाई 2015

सर्दी जुकाम से कुछ यूं बचें।

www.blogvarta.com

 

मौसम के बदलते ही जब कभी  हमारा शरीर मौसम के अनुसार एडजस्ट  नहीं कर पाता तो  अक्सर हमें सर्दी जुकाम  की शिकायत शुरू हो जाती है। यूं तो ये बिमारी  साधारण सी लगती है पर पूरे शरीर पर अपनी छाप  देती है। सर्दी जुकाम का कोई स्थाई उपचार नहीं है। जब हमारा इम्यून  सिस्टम कमजोर हो या पेट ठीक ना हो तो ऐसी स्थिति में सर्दी जुकाम बहुत जल्दी पकड़ बना लेता है। एलोपैथिक  दवाइयों से जुकाम दब तो जाता है पर उसके साइड इफेक्ट  बने रहते हैं । यदि हम कुछ सावधानियां बरते  या घरेलू उपाय अपनाये, जो कि  आसानी उपलब्ध हो जाते है तो इससे बचे रहते हैं । यदि जुकाम होने से पहले ही उससे बचा जा सके तो एक साथ कई परेशानियों से बचा जा सकता है.


 जुकाम क्या है  -

जुकाम एक तरह की एलर्जी  है।  हमारे श्वसन तन्त्र  में जुकाम होने पर पस  सेल्स  और पानी का मिश्रण बन जाता है जो नाक व गले के माध्यम से बहने लगता है। जुकाम इस बात का लक्षण है की श्वसन तंत्र में  इंफेक्शन  हो चुका  है ,जो आगे चलकर निमोनिया, बुखार आदि  का रूप भी ले सकता है। 


 जुकाम के रूप -

जुकाम अनेक प्रकार का होता है। आम तौर पर  सामान्य जुकाम  हमारे इम्यून  सिस्टम के हिसाब से 4 -5  दिन या 6 -7  दिन या 1 0 दिन  तक भी  रह सकता  है। जिसमें शुरू में गले में खराश रहती है , नाक व आँख से पानी बहता है।  पर यदि जुकाम 5 - 7  दिन से ज्यादा रह जाए साथ में बुखार , बदन दर्द, खासी  व  बलगम भी हो तो डाक्टर को दिखाना चाहिए।


कैसे होता है जुकाम ? 

आम तौर पर  हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पढ़ने पर ही हमें जुकाम होता है।  प्रदूषण भी एक मेन  कारण  कहा जा सकता है। जिसके कारण  एलर्जी जैसे रोग बढ़ते ही जा रहे है।  हवा में स्थित बैक्टीरिया जब श्वास  के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश करते है तो एलर्जी हो जाती है। ये वाइरस हमारे श्वसन तंत्र को भी प्रभावित कर देते है। 

हमारे गले में अच्छे व बुरे दो तरह के बैक्टीरिया होते हैं , कभी मौसम बदलने पर , ठंडा व गरम खाने पर ,एकदम से गर्मी के बाद ठंडा पानी आदि पी लेने से बुरे बैक्टीरिया सक्रिय  हो उठते है जिसकी वजह से जुकाम हो जाता है।

सर्दी  जुकाम  ठीक करने के घरेलू  उपाय -

  • जब कभी गले में गले में खरास हो तो उसे जुकाम का अलार्म ही समझना  चाहिए।  सबसे पहले कोशिश करें की पेट में कब्ज ना रहे। क्योंकि  पेट में कब्ज रहना एक साथ कई रोगों को दावत देना है। जुकाम की आहट  मिलते ही एलोविरा का जूस सुबह व शाम 2 टाइम  ले सकते है।गुनगुने पानी में  नीबू व शहद मिला कर दिन में कई बार हर २ घंटे के अंतराल पर ले लें।  डाइबीटीज़ के पेशेन्ट बिना शहद के गुनगुने पानी में नीबू का रस लें.  जुकाम ज्यादा नहीं बढ़ पायेगा। साथ में हल्का व सुपाच्य भोजन करें। 
  • गले में खरास की शुरुआत होते ही गुनगुने पानी में  नमक डाल कर दिन में 3  या 4  बार गरारे करें , यह  जुकाम के बैक्टीरिया  को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। 
  • किसी स्टीम वैपराजार से या  किसी बर्तन में पानी गरम करके दिन में २ बार भाप लें , जिससे नाक व अंदर गले की सूजन कम होगी तथा बलगम भी गल कर बाहर आएगा। 

  • सौंठ ,,मुलेठी , काली मिर्च व पीपली को बराबर मात्रा में  मिलाकर पीस लें , इस पाउडर को शहद में मिलाकर दिन में 4  या 5  बार लें , जिन्हें शुगर है वो आधा छोटा चम्मच  मलाई में आधा चम्मच  इस मिक्सचर को मिला कर ले सकते हैं। 
  • एक  गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर उबाल लें , इसे गरम गरम ही  रत को सोने से पहले पीयें या  आधा चम्मच हल्दी को भून कर आधा चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 2 -3  टाइम चाट लें। 

  • अदरक का रस तथा शहद  बराबर मात्रा  में मिला लें  तथा इसका  दिन में 3 - 4 बार इसका सेवन करें। इससे जुकाम व खासी दोनों में लाभ होगा।
  • किशमिश को पानी के साथ पीस कर पेस्ट बना लें , इसमें चीनी डालकर उबाल लें ,ठंडा होने को रख दें रोज रात को सोने से पहले  आधा गिलास कुछ दिन लगातार पी लें। 
  •  लगभग  एक फिट लम्बी गिलोय की  डंडी लेकर कूट लें ,एक इंच के बराबर अदरक का टुकड़ा ,पांच लोंग,  आठ से दस पत्ते तुलसी के  व सात  कालीमिर्च ले कर  कूट लेँ , चार गिलास पानी में  मिलाकर  उबालें जब एक गिलास रह जाये तो घूंट -घूँट  कर  दिन में  2  या  3  बार पी लें निश्चय ही सर दर्द ,जुकाम तथा बुखार में लाभ होगा। जुकाम अधिक  तेज होने पर दिन में 4  टाइम भी ले सकते हैं। 

  • जुकाम के इलाज में हल्दी  बहुत अधिक फायदेमंद  है।  जब नाक व आखो से पानी बह   रहा हो तो ,हल्दी को जलाकर उसका धुँआ सूंघने से नाक से पानी बहना बंद हो जाता है। 
  • यदि  नाक बंद हो तो काली मिर्च , इलाइची , दालचीनी व जीरा को बराबर मात्रा में लेकर थोड़ा कूट कर एक पतले  सूती कपडे या रुमाल में बांधकर  बार - बार सूंघें ,  जिससे छींक आएगी तथा बंद नाक खुल जाएगी। 

  • कपूर की एक टिकिया सूती कपडे में बांधकर सूंघने से भी  बंद नाक खुल जाती है।  
  • जुकाम में विटामिन सी बहुत लाभदायक है। विटामिन सी युक्त मौसमी  फलों   का सेवन करें। 

  • 6 ग्राम काली मिर्च को  30 ग्राम गुड , 60 ग्राम दही के साथ  मिलाकर सुबह व शाम 5  या    6  दिन लगातार खाने से बिगड़ा हुआ जुकाम ठीक हो जाता है। 
  • 4 या 5  खजूर को एक गिलास दूध में उबालकर रात को सोने से प       पहले खजूर खा कर  ऊपर से दूध पीकर मुंह ढक कर सो जाएँ  तीन या चार दिन लगातार  लगातार पीने से लाभ होगा। 
योग और प्राणायाम से सर्दी जुकाम में लाभ   

  • बार सर्दी जुकाम होता हो या  एलर्जी के कारण  जुकाम हो तो योग व प्राणायाम से बढ़कर कोई और दूसरा लाभदायक उपाय  नहीं हो सकता। किसी एक्सपर्ट की देखरेख में जल नेति, सूत्र नेति , व  कुंजल क्रिया करें। सूर्य नमस्कार , धनुरासन , उत्तानपादासन आदि लाभदायक हैं , साथ में नित्य भस्त्रिका ,कपालभाति व अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से एलर्जी व जुकाम कंट्रोल  होगा तथा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।      

नोट --- आयुर्वेदिक  घरेलू वस्तुओ से साइड इफेक्ट  के बराबर होते है फिर भी कोई चीज आपको सूट न करती हो तो उसका उपयोग  करें।  


     






                                                                                                   
   

रविवार, 5 जुलाई 2015

गिरते बालों के लिए घरेलू उपचार

www.blogvarta.com
बाल हमारी सुन्दरता को कई गुना बढा देते है। स्वस्थ चमकीले व घने बाल किसे अच्छे नहीं लगते, पर बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल गिरने शुरू हो जाते हैं। हालांकि सामान्यत: लोगों के बाल झड़ते हैं लेकिन सामान्य से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो समझिए कि समस्या गम्भीर हैं। बाल झड़ने के पीछे तनाव, इन्फेक्शन, हार्मोन्स का असंतुलन, पोषक पदार्थों की कमी, अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट्स, लापरवाही बरतना या बालों की सही देखभाल न करना घटिया साबुन और शैंपू का प्रयोग आदि कई कारण हो सकते है। यहाँ पर हम पेश कर रहे हैं कुछ नुस्खे जो हमेँ गिरते बालों की समस्या से बचाएंगे ।

  1.  बालों का गिरना रोकने और बालों की वृद्धि के लिए सप्ताह में एक बार अपने बालों की किसी अच्छे तेल से मसाज कीजिए, इससे बाल मजबूत होते हैं।
  2.  बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए बालों को भरपूर पोषण दीजिए। मेंहदी में भरपूर पोषण होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है, इसलिए बालों में मेहंदी लगानी चाहिए।मेंहदी को अंडे के साथ मिलाकर लगाने से भी बहुत फायदा होता है। 
  3. बालों के झड़ने का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों की कमी भी है। नियमित रूप से व्यायाम करने से भी बाल गिरना बन्द होता है , ज़रुरत के हिसाब से बालों को गिरने से रोकने के लिए रोजाना कम से कम पन्द्रह मिनिट की कसरत work out अनिवार्य है। 
  4.  नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा। 
  5. हमारे शरीर की बनावट में पानी की मात्रा कुछ ज्यादा, लगभग दो तिहाई होती है। आपकी त्वचा, बाल, रक्त, शुक्राणु, इन सबको स्वस्थ रहने के लिए और अपना कार्य सक्षमता से करने के लिए पानी की ज़रुरत पड़ती है। रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीने से हमारे रक्तसंचार में सुधार होता है हमारे अन्दर किसी भी रोग को रोकने की शक्ति पैदा होती है। हमारे बालों की जड़ें भी मज़बूत हो जाती हैं। पानी से हमारा वज़न भी कम हो जाता है। पानी हमारे बालों में भी एक नयी चमक पैदा करता है, और उन्हें स्वस्थ और मज़बूत रखता है। तो अगर आप अपने बालों को गिरने से रोकना चाहते हैं तो आप पानी पीने कोइ भी कंजूसी ना करें वरन जी भर के पानी पीजिये। पानी आपको एक साथ कई रोगो से दूर रखेगा ।
  6. दही एक बहुत ही अचूक घरेलू नुस्खा है। दही से बालों को पोषण मिलता है। बालों को धोने से कम से कम 1/2 घंटे पहले बालों में दही लगाइये और जब यह पूरी तरह सूख जाएं तो उसे पानी से धो लीजिए। एक दिन छोड़ कर कुछ दिन ये प्रयोग करे लाभ होगा। 
  7. बालों को धोने से एक घंटा पहले बालों में अंडे लगाने से भी बाल मजबूत होते हैं।
  8. दही में नींबू का रस मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है। नींबू के रस को दही में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगाइए, 30 मिनट बाद बालों को धुल लीजिए। बालों का गिरना कम हो जाएगा।
  9. बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। इससे भी बालों में चमक आती है और झड़ना भी बन्द होता है ।
  10. बालों मे तेल व नीबू मिलाकर मलिश करने के बाद गरम पानी मे तौलिया भीगा लें व सिर मे लपेट कर इसकी भाप लें, चार पाँच बार के प्रयोग से ही लाभ हो जायेगा। 
  11. शहद के प्रयोग से भी बालों का झडऩा रोका जा सकता है। सप्ताह में एक बार एक चम्मच शहद और एक चम्मच नीबूं को मिलाकर नहाने से 1/2 घंटा पहले अपने बालों में लगाने से बालों का गिरना बहुत कम हो जाता है। 
  12. दालचीनी और शहद को मिलाकर भी बालों में लगाइए। इससे भी बालों का झड़ना बंद होता है। 
  13. दस मिनट तक कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। इससे बाल भी नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ भी नहीं होगी। 
  14. गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाकर नहाने से पहले उसे लगाने से भी बालों का गिरना कम होता है।
  15. बालों में सप्ताह में एक बार तिल का तेल जरूर लगाएं। इस तेल के लगातार उपयोग से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। 
  16. आधा कप दही में एक ग्राम काली मिर्च और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं, शीघ्र ही बहुत फायदा होगा। 
  17. धूम्रपान और एल्कोहल [शराब ] हमारे पूरे शरीर के लिये हानिकारक है यह हमारे शरीर में ऐसे विषैले तत्व पैदा करते है जो की हमारे बालों के लिए बहुत हीं हानिकारक होते हैं। इसलिए यदि आप अपने शरीर और अपने बालों से प्यार करते है तो इनके सेवन से पूरी तरह से परहेज करें। 
  18. मधुमक्खी के छत्ते को सरसो के तेल मे डालकर जला ले उस तेल को छान कर बालों की मालिश करे बाल गिरने बंद हो जायेंगे। 
  19. आवले का किसी भी रूप मे प्रयोग करे ,आँवला बालो की देख रेख के साथ आपके इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाएगा। 
  20. आवला शिकाकाई व रीठा तीनो को कूटकर मिला लें व रात को भीगा दे सुबह मसल कर उसका रस निकल लें , इस शैम्पू से सर धोये।, कभी बाल नहीं गिरेंगे। 
  21. बालों को विडामिन डी की भी आवश्यकता होती है । विटामिन डी बालों को बढ़ने में काफी मददगार साबित होता है । जब आप अपने शरीर पर कम से कम 15 मिनिट के लिए भी प्रातः कालीन सूर्य की किरणें पड़ने देते हैं, तो आपको उस दिन के लिए ज़रूरी मात्रा में विटामिन डी की खुराक मिल जाती है, इसलिए आप सूर्य की किरणों का फायदा सुबह ही उठाइए। 
  22. जंक फ़ूड , डब्बाबंद आहार, तैलीय खाना आदि में पौष्टिक तत्वों की कमी होती है इससे हमारे शरीर को सही मात्रा में आयरन, कैल्सियम , जिंक , विटामिन सी और प्रोटीन वगैरह नहीं मिल पाते। यह सब बालों के बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं इसीलिए जंक फूड को छोड़कर हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, दूध, अंडे खाइए जिससे कि हमारे जीवन में पौष्टिक आहारों की कमी ना रहे।
  23. योग व प्राणायाम को अपने जीवन मे स्थान दे ,दोनोँ हाथो के नाखूनों को [अँगूठा को छोडकर ] आपस मे रोज खाली पेट दस मिंनट तक रगड़ें , बालो से समबन्धित सभी परेशानियाँ एक साथ दूर हो जाएँगी।
नोट ---आयुर्वेदिक  घरेलू वस्तुओ से साइड इफेक्ट  के बराबर होते है फिर भी कोई चीज आपको सूट  करती हो तो उसका उपयोग  करें।